Monday, 5 August 2019

HINGLISH to हिंदी converter || windows/android tool || download for FREE

नमस्ते दोस्तों !!
आज मैंने एक टूल बनाया है विशेष रूप से अपने भारतीय मित्रो के लिए जो हिंदी में टाइप करना चाहते है और उन्हें हिंदी कीबोर्ड में टाइप करना कठिन और समय खाने वाला लगता है. ये टूल आपकी सहायता करेगा अगर आप हिंदी में कोई लेख लिखना चाहते है , कही टिपण्णी करना चाहते है या अन्यत्र भी जहाँ आपको जरूरत हो,

आपको हिंदी के कठिन कीबोर्ड से टाइप करने की आवश्यकता नहीं है आप इस टूल के माध्यम से आत्याधिक सरलता से अंग्रेजी कीबोर्ड के माध्यम से ही हिंदी में टाइप कर सकते है
जैसे, अगर आप 'shraddha' टाइप करेंगे तो ये टूल इसे 'श्रद्धा' में बदल देगा !!

अब आप सोचेंगे की ऐसा करने के लिए पहले से ही मार्किट में बहुत सारे सॉफ्टवेयर है तो इसका उपयोग क्यों करे ?? इसका उपयोग आप इसलिए करेंगे क्युकी ये काफी हल्का है (८ mb से भी कम और एंड्राइड के लिए ८८ kb)
और ये बिलकुल निशुल्क है, अभी ये बस विंडोज़ PC के लिए उपलब्ध है, में जल्द ही इसे एंड्राइड के लिए भी उपलब्ध करूँगा(अपडेट: उपलब्ध करा दिया गया), ब्लॉग पढने के लिए धन्यवाद !!

आपका दिन शुभ बीते, रात मंगलमयी हो 😃




:: डाउनलोड ::
विंडोज के लिए- इधर दबाए :)
===============================
एंड्राइड के लिए - इधर दबाए  (88 kb)

( ये पोस्ट लिखने के लिए भी मैंने इस टूल का ही उपयोग किया है 😎😉)

No comments:

Post a Comment